न्यूज़

बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, मंत्री बोले- रोजगार के अभाव में हुईं मौतों पर PM ने नहीं कहा एक शब्द

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। रायपुर स्थित राजीव भवन में आज कांग्रेस ने प्रेसवार्ता आयोजित की, इस दौरान मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री शिव डहरिया और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने पीसी में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। यह पीसी बेरोजगारी दर के घटने के मुद्दे पर रखी गई थी। मंत्री द्वय ने कहा कि कोरोना काल में रोजगार के अभाव में कई लोगों की मौत हुई। इन मौतों पर PM मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा।

मंत्रियों ने कहा कि 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करने वालों ने रोजगार छीन लिया, साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने लोगों को रोजगार दिया, नौकरी के साथ स्व रोजगार के अवसर दिए, बेरोजगारी दर में छत्तीसगढ़ का बेहतर स्थान है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने ट्वीट को डिलीट किया, इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा रमन काल में केवल आउटसोर्सिंग भर्ती हुईं। मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलकर सनसनी फैलाते हैं, छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता हताश हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button