छत्तीसगढ़न्यूज़

शासकीय उचित मूल्य दुकानों के स्टॉक तथा पंजियों की जांच कर, हितग्राहियों की मदद हेतु सुझाव, शिकायत पेटी रखने के निर्देश – कलेक्टर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बैकुण्ठपुर।। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम चेर तथा ग्राम भाड़ी स्थित पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान में स्टॉक का अवलोकन किया तथा पंजियों की जांच कर व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और श्रेणी के तहत राशन वितरण की जानकारी ली तथा उपस्थित लोगों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पर फ़ीडबैक भी लिया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने ग्राम भाड़ी में स्थित पीडीएस दुकान में भी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा का ध्यान रखें। कलेक्टर  लंगेह ने निरीक्षण के दौरान कहा कि पीडीएस के बेहतर संचालन में आमजनों के सुझाव आमंत्रित हैं। उनके द्वारा राशन प्राप्त करने से जुड़ी किसी समस्या अथवा शिकायत से अवगत होने के लिए दुकान में सुझाव या शिकायत पेटी की व्यवस्था करें। जिससे हितग्राहियों की बात प्रशासन तक पहुंच सके और उनका उचित निराकरण समय पर किया जा सके। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला, खाद्य निरीक्षक एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button