बैड टच करते हैं प्रोफेसर: फिंगेश्वर कालेज की छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप, कालेज में तालाबंदी कर धरने पर बैठे

गरियाबंद। मंगलवार को जिले के विकासखंड फिंगेश्वर में फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर कॉलेज में तालाबंदी किया गया वहीं छात्राओं ने कॉलेज के प्रोफेसर संजय यादव के खिलाफ बैड टच करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार घनश्याम जंघेल पुलिस के अनुभाग अधिकारी संजय ध्रुव भारी पुलिस बल के साथ कॉलेज परिसर में उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन करती छात्राएं काफी आक्रोशित रही। उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर संजय यादव को रिश्वतखोरी एवं छात्राओं के साथ बैड टच करने का गंभीर आरोप लगाया है। विद्यार्थी दुर्व्यवहार करने वाले लेक्चरार को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग पर अड़े हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं कालेज में बुनियादी सुविधाओं की मांग भी कर रहे हैं। विद्यार्थियों के आंदोलन को देखते हुए मौके पर फिंगेश्वर पुलिस तैनात है।

Share This Article
Leave a review