अन्य

1 मार्च को उज्जैन में होगा ‘शिव ज्योति अर्पणम’ महोत्सव, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

उज्जैन: MP के उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन मौके पर 1 मार्च को ‘शिव ज्योति अर्पणम’ महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शिप्रा के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों तथा नगर में घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस पावन मौके पर 21 लाख दीप प्रज्वलित किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

वही मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें समाज के सभी श्रेणियों की हिस्सेदारी रहेगी। शिप्रा नदी के तट पर दोनों तरफ 13 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा नगर के देवस्थल- महाकाल मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, गढ़ कालिका, सिद्धवट, हरसिद्धि मंदिर, प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। नगर के लोग भी अपने घरों पर 5-5 दीप प्रज्वलित करेंगे। लोगों द्वारा उज्जैन नगर निगम के जरिए संकल्प पत्र भी भरे गए हैं।

 

इसके साथ ही डॉ. यादव ने बताया कि ‘शिव ज्योति अर्पणम’ महोत्सव में व्यापक संपर्क अभियान के जरिए लोगों को जोड़ा गया है। तकरीबन 17 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों ने पंजीयन कराया है। इनमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, खिलाड़ी, व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठन, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, सभी अखाड़ों के संतगण शामिल हैं। प्रमुख आयोजन स्थल रामघाट पर दीप प्रज्वलन के इंतजाम के लिए ब्लॉक एवं सेक्टर बनाए गए हैं। हर सेक्टर में स्वयंसेवकों को नियुक्त किया गया है। इनके साथ पर्यवेक्षक भी रहेंगे। इस प्रोग्राम को रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम भी उज्जैन पंहुच चुकी है। बीते साल अयोध्या में 9.41 लाख दीप प्रज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया गया था।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button