
ब्रह्माकुमारीज द्वारा सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा के तहत ब्रह्माकुमारीज छुरा पहुचे साथ ही ,पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किये
भूपेंद्र गोस्वामी की रिपोर्ट
छुरा न्यूज :- आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा का जिले में अभियान किया गया । सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा चंपारण से देवभोग के लिए 30 से अधिक की संख्या में युवा ब्रह्माकुमार भाईयो ने सुरक्षित भारत के तहत् निकाली मोटर साइकिल यात्रा पर जिले के समूचे क्षेत्र में इस अभियान के तहत लोगो को सड़क नियमो पर जागरूक कर रहे ताकि लोग अनहोनी घटना से बचे।युवा ब्रह्माकुमार भाईयो ने सुरक्षित भारत के तहत् निकाली मोटर साइकिल यात्रा पर ब्रह्माकुमारीज छुरा सेवाकेंद्र पहुचे और सेवाकेन्द्र संचालिका बीके गायत्री बहन व उनके सहयोगी भाई बहनों द्वारा आये सभी भाइयो का तिलक लगाकर पुष्प भेट कर स्वागत किया। मोटर साइकिल यात्रियों ने रैली के माध्यम से नगरवासियों को यातायात के नियमों की जानकारीयां देते हुए गीत, कविता,नुक्कड़ नाटकों एवं सभा मंच को संबोधित करते हुए अभियान को नया आयाम दे रहे है।एक पत्रकार वार्ता में ब्रह्माकुमार गणेश भाई ने बताया कि नवापारा चंपारण से मोटर साइकिल यात्रा 5 वे दिन प्रात:10.00 बजे छुरा पहुंचे जहां नगर भ्रमण कर पुलिस थाना छुरा पहुंचे जहां थाना प्रभारी तस्लीम टोप्पो ने ब्रह्माकुमारियों की सुरक्षित भारत सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा का स्वागत किया वहीं 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी प्रिया दीदी,ब्रह्माकुमारी कुन्ती दीदी, बी के शीला, बीके मीना बहन ने थाना प्रभारी को आम का पौधा,व ईश्वरीय सौगात भेट की। वही ब्रह्माकुमार भाइयो द्वारा छुरा सेवाकेंद्र परिसर में पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रकार के पौधारोपण किया गया।
तत्पश्चात् नगर पंचायत मुख्य मंच पर सभा का आयोजन कियाएल पार्षद मीना चंद्राकर,गोविंद यादव ,एल्डरमैन देवमती साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।सेवाकेंद्र छुरा की संचालिका ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान का उद्देश्य बताई। वहीं नयापारा से अभियान का कलश थामहे जन जागरूकता के लिए निकली ब्रह्माकुमारी प्रिया दीदी ने छ. ग.में दुर्धटना में होने वाली मौतों का आंकड़ा बताते हुए मौत के कारण अनबैलेंस ड्रायविंग, नशापान व मवेशियों के कारण बताई,वहीं यातायात के नियमो का पालन करते हुए खुद के साथ साथ ऑरो के जीवन को सुरक्षित रखने की बात कही।कहा कि आप सुरक्षित है तो तो देश सुरक्षित हैं।
इस कार्यक्रम में मोटरसाइकिल अभियान के तहत शामिल भाइयो के साथ साथ ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र छुरा के भाई बहने व नगर के गणमान्य नागरिक लोग शामिल रहे।