भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक, पद्मभूषण डाक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डीकर जी का पुण्यतिथि मनाया

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रायगढ़ में कांग्रेस सेवादल के सिपाहियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक, पद्मभूषण डाक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डीकर जी का पुण्यतिथि मनाया।
सर्व प्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री अनिल शुक्ला जी ने हार्डीकर जी के छाया चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री श्री शाखा यादव जी ने भी उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद समस्त कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिक निगम के एल्डर मेन द्वय राजेश शुक्ला ,वसीम खान कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष मदन महंत , जिला कांग्रेस सेवादल के शहर/ग्रामीण अध्यक्ष द्वय शकील अहमद (मुन्ना), संतोष बोहिदार श्याम लाल सारथी वकील अहमद सिद्दीकी संतोष कुम्हार मो० इब्राहिम अली शेखर हुसैन जी, नरेन्द्र पाल सिंह महिला कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती अनिता ओगरे श्रीमती कृतिका मेहर श्रीमती शीला साहू एवं कांग्रेस सेवादल (शहर) के मिडिया प्रभारी एवं कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर सुदेश कुमार लाला तथा भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रही।
उपरोक्त जानकारी जिला कांग्रेस सेवादल (शहर) के मिडिया प्रभारी एवं कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर सुदेश कुमार लाला के द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button