ब्रेकिंग जशपुर – यात्रियों से भरा बस हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन ही हुई मौत अन्य कई घायल, कलेक्टर ने घायलों का बेहतर ईलाज एवं मदद करने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित

पत्थलगांव से अम्बिकापुर जाने वाली राजधानी बस हुई दुर्घटना ग्रस्त

घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा उपचार

जशपुरनगर 21 सितम्बर 2022/ जशपुर जिले के विकास खण्ड पत्थलगांव के ग्राम गोंडी में आज शाम लगभग 4 बजे पत्थलगांव से अम्बिकापुर जा रही राजधानी बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई है।
पत्थलगांव तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मृत्यु हुई है एवं 4 व्यक्ति घायल हुए है।
उन्होंने बताया कि घायल मरीजों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में किया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर घायल मरीजों की सहायता कर रही है |
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने एसडीएम पत्थलगांव और स्वास्थ्य अमला को घायल मरीजों का बेहतर इलाज एवं मदद करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button