शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पोस्टर से मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष की फ़ोटो नादरत…राजनीतिक जानकारों का कहना कि कांग्रेस प्रदेश में दो गुटों में दिख रही है

सक्ती। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तो पूरी एड़ी चोंटी का जोर लगा दिया गया लेकिन अपने ही नेताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने से भी नवमनोनित नगर अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल बाज नहीं आ रहे है।
ज्ञात हो कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई संदेश देने पोस्टर नगर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाया गया है, लेकिन इस पोस्टर में गुटबाजी से ज्यादा नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद उर्फ दादू जायसवाल की घमंड दिखाई दे रही है। पोस्टर में कांग्रेस पार्टी के सदस्य तो दिख रहे है लेकिन पोस्टर से प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की फ़ोटो ही नहीं हैं। साथ ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर की फ़ोटो भी नादरत है। वैसे तो चर्चा आम है कि महंत गुट कहलाने वाले लोग वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते है। डॉ चंद्राकर को पद हटाने पूरी एड़ी चोंटी का जोर भी तथाकथित कांग्रेसियों द्वारा किया गया था। मगर कांग्रेस में पद मिलने के बाद जब तक कोई बड़ी गलती ना हो जाये तब तक किसी को पद से नहीं हटाया जाता है, और हुआ भी वही डॉ चंद्राकर पद पर बने रहे। कयास लगाया जा रहा था कि इस बार नगर कांग्रेस अध्यक्ष में बदलाव होना था चूंकि त्रिलोकचंद को डॉ महंत का सबसे करीबी कहा जाता है इसलिए वे पद पर पुनः मनोनीत हुए। मगर पद पर आते ही त्रिलोकचंद जायसवाल इतने बड़े हो गए कि वे अपने फ़ोटो के नीचे तो अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी सक्ती लिख रहे है और स्थानीय विधायक, जिले के प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, कोरबा सांसद और कांग्रेस पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ जीतने वाले जनप्रतिनिधियों का फोटो गणतंत्र दिवस के शुभकामना वाले पोस्टर में लगाए हैं मगर प्रोटोकॉल को भूलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के फोटो को लगाना मुनासिब नही समझे। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी पोस्टर देखने के बाद से ही जोरों पर है कि महंत समर्थकों द्वारा स्वयं की सोंच से प्रदेश कांग्रेस को दो गुंटों में बांट दिया गया है। इस संबंध पर जिला कांग्रेस प्रभारी अर्जुन तिवारी से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि अगर इस तरह से शहर अध्यक्ष द्वारा कृत्य किया गया है तो वह बहुत ही निंदनीय है, इस संबंध में जानकारी ली जाएगी और प्रदेश कांग्रेस को भी अवगत कराया जाएगा, साथ ही जो भी उचित मार्गदर्शन पीसीसी से प्राप्त होगा उसके उपरांत कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसी गलती गलती से भी कोई ना करे और ना ही सोंचे। कांग्रेस एकजुट थी, है और हमेशा रहेगी, कांग्रेस को गुटीय राजनीति में बांटने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button