ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा के द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का किया गया पुतला दहन…..

जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बगीचा में आज दिनांक 7-4-2022 दिन गुरूवार को बगीचा तहसील चौक में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा दिए गए किसान विरोधी बयान 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य दिए जाने से राज्य बर्बाद हो जाएगा इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए, आज ब्लाक कांग्रेस बगीचा के कांग्रेस पार्टी के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता गण सभी पदाधिकारी गण, द्वारा पुतला दहन किया गया।

[img-slider id="274450"]

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से, ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, उपाध्यक्ष ब्लॉक गंगाधर यादव, उपाध्यक्ष रूपकुमार यादव, रामजी भगत महामंत्री , जसिंता लकड़ा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मानव अधिकार प्रकोष्ठ,राजू यादव महामंत्री, विनय केरकेट्टा महामंत्री,विजय यादव, इन्द्र नागेश सरंपच, विकास गुप्ता मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button