बड़ी खबर! गुजरात में मिला कोरोना के XE वैरिएंट का मरीज, जानिए कैसी है हालत?

कोरोना के नए वैरिएंट XE को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरसल हाल ही में XE ने गुजरात में दस्तक दे दी है। यहाँ पर इस नए वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। जी हाँ और आपको बता दें कि इससे पहले मायानगरी मुंबई में भी इस वैरिएंट का एक मामला मिला था। जी हाँ और मिली जानकारी के तहत इस वायरस को काफी संक्रामक माना जा रहा है। इसी के चलते सरकार भी पूरी सावधानी बरत रही है। आप सभी को बता दें कि गुजरात में जिस मामले की पुष्टि हुई है उसको लेकर बताया गया है कि 13 मार्च को शख्स कोविड पॉजिटिव निकला था।

हालाँकि एक हफ्ते बाद उसकी स्थिति ठीक थी, लेकिन जब सैंपल के नतीजे आए तो उसमें वो शख्स XE वैरिएंट से संक्रमित निकला। ऐसे में अब चिंता की बात ये है कि कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि BA.2 वाला जो वैरिएंट है, उसकी तुलना में XE वैरिएंट 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। वहीं दूसरी तरफ शुरुआती शोध के बाद यह कहा जा रहा है कि XE वैरिएंट, ओमिक्रॉन का ही सब वैरिएंट है। आपको बता दें कि अभी तक इसे ज्यादा खतरनाक तो नहीं बताया जा रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये तेजी से फैल सकता है।

जी हाँ और अभी XE वैरिएंट के जो दो मामले सामने आए हैं, उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं। इसी के चलते सरकार अभी पैनिक नहीं करने की अपील कर रही है। आप सभी को बता दें कि जॉन्स हॉपकिन्स के गुप्ता-क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा में वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग ने कहा, ‘वैरिएंट्स आएंगे क्योंकि लोग अब यात्रा कर रहे हैं। जितना हम XE वैरिएंट के बारे में जान पाए हैं, यह चिंता का विषय नहीं है। हम BA.2 के बारे में चिंतित थे, लेकिन यह BA.1 से अधिक गंभीर नहीं निकला। XE वैरिएंट भी BA.1 या BA.2 (Omicron के सब वैरिएंट्स) से अधिक गंभीर बीमारी नहीं बनाता है।’ वहीं अब तक कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना का कोई नया वैरिएंट नई लहर भी देश में ला सकता है। हालाँकि फर्क केवल इतना हो सकता है कि वो ज्यादा घातक नहीं होगा और स्थिति बेकाबू नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button