ड्राइवर की पिटाई करने वाले नारायणपुर एसपी उदय किरण पर गिरी गाज, हो गया तबादला
रायपुर.
ड्राइवर जयलाल नेताम ने मीडिया के सामने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी की साफ-सफाई को लेकर एसपी ने गालीगलोज की और मारपीट की. वाहन चालक आरक्षक जयलाल नेताम को साथी जवानों ने जिला अस्पताल में भर्ती काराया है, जहां उपचार जारी है. इधर, इस पुरे विवाद पर एसपी यू उदय किरण ने सफाई देते हुए कहा कि मामले को जबरन तूल दिया जा रहा है. उन्होंने मारपीट से साफ इनकार किया है.




