भाजपाध्यक्ष के ईशारे पर कोई फुलछाप-कांग्रेसी बनकर मार रहा शहर की शांत फिजा में पंजा -संजय देवांगन

भाजपाध्यक्ष

नगर निगम की सकारात्मक स्वच्छता अभियान से ही शहरवासियों में आ रही जागरूकता

रायगढ़/ ओबीसी जिलाध्यक्ष व नगर निगम के एम आई सी सदस्य और स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने भाजपा जिलाध्यक्ष के ओछी टिप्पणी पर रोष के साथ दुःख प्रकट करते हुए कहा कि स्वच्छता और सफाई ब्यवस्था राजनीति से हट कर होनी चाहिए आज यदि नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने जनजागरूकता हेतु प्रयास कर रही है तो उसमें उन्हें सहयोग करना चाहिए ना कि बेतुक बातों से शहरवासियों के मन मे जहर घोलना चाहिए,
कही ऐसा तो नही की भाजपाध्यक्ष के इशारे पर ही कोई फुलछाप ,कांग्रेसी बनकर पंजा मार रहा और धर्म की राजनीति कर रहा।
आज अन्नकूट के पावन पर्व पर सर्वदल राजनीति से परे होकर सहयोगात्मक भावना से मंदिरों में प्रसाद ग्रहण कर रहे है जिसमे उनके दल के भी पदाधिकारी सम्मिलित है हर किसी के चेहरे पर भाईचारे की झलक दिख रही थी नगर निगम अपने नियमित कार्य अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का संदेश देता हुआ स्लोगन का फ्लेक्स ,डस्टबिन आदि जागरूकता का संसाधन लगाया है, अचानक भाजपा के अध्यक्ष की अशोभनीय टिप्पणी सोशल मीडिया पर आती है और धर्मिक भाईचारे की माहौल को दो दलों में परिवर्तित कर देती है। ओबीसी जिलाध्यक्ष व
स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन कहते है कि
भंडारे में स्वच्छता को लेकर निगम द्वारा जागरूकता फैलाया जा रहा ताकि लोगों के अंदर शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, निगम के प्रतिपक्ष नेता भी इस कार्य की तारीफ कर रहे है और वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी अपनी राजनीति चमकाने के लिए धर्म ,पूजा पाठ के नाम का सहारा लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।पिछले दिनों जलकर टेक्स बजरंगबली जी के नाम पर कट गया था जो त्रुटिवश था जिसके लिए निगम आयुक्त ने सम्बंधित कर्मचारी को तत्काल नोटिस भेजा गया साथ ही गलती को सुधारा गया। उस वक्त भी भाजपा जिलाध्यक्ष धर्म के नाम पर राजनीति चमकाने से बाज नही आए।हम भारतीय है हमारा धर्म कर्म राष्ट्र के प्रति समर्पित है वो हर व्यक्ति जो भारत मे रहता है उन सब का प्रथम दायित्व अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण हो यदि हमारे राष्ट्र के प्रति किसी के मन मे विरोध की भावना होगी तो चाहे किसी भी धर्म य पार्टी का हो उसे बक्सा नही जाएगा । सरिया की घटना निंदनीय है उसका हम समर्थन नही करते पाकिस्तान का झंडा लहराने वाले के उपर पुलिस त्वरित गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है और जांच हर पहलू पर होगा मगर भाजपा जिलाध्यक्ष हमारे शहर के अंदर धर्म के नाम पर गंदी राजनीति कर लोगों को भड़का रहे हैं जो किसी भी स्तिथि में कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी भाजपा जिलाध्यक्ष जिस नकाब पोष की बात कर रहे हैं उस पर जांच बहुत जरूरी है कहीं वो भाजपा का कोई कार्यकर्ता तो नही? जो नकाब पहन कर कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। पिछले कुछ दिनों से शहर के शांत आबोहवा में जहर घोलने का काम चल रहा है जो किसी भी स्थिति में शहर के लिए ठीक नही है । अखंडता में एकता ही भारत की विशेषता है और इसे बनाये रखना हम सब की जवाबदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button