अन्य

माता सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, सपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

SP Leader Booked For Commenting On Goddess Sita: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले में पुलिस (Police) ने समाजवादी पार्टी (SP) के जिलाध्यक्ष विकास यादव (Vikas Yadav) के माता सीता (Goddess Sita) और निषादराज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने पर उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है.

निषाद पार्टी के विधायक ने दर्ज कराई FIR

जानकारी के अनुसार, भदोही जिले में सीतामढ़ी स्थित गंगा दर्शन पर नाव की सैर के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास यादव ने माता सीता और निषादराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (NISHAD) के ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे की तहरीर पर पुलिस ने विकास यादव के खिलाफ ज्ञानपुर थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी को भी धार्मिक भावनाएं भड़काने की छूट नहीं दी जा सकती है. यह एक संवेदनशील मुद्दा है.

सपा नेता ने मांगी माफी

इस मामले में सपा नेता विकास यादव ने फजीहत होते देख बाद में माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने के वादे के साथ एक अन्य वीडियो जारी किया है. विधायक विपुल दुबे ने आरोप लगाया कि इस तरह की बातें कहना समाजवादियों की मानसिकता को उजागर करता है.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button