भाजपा नेता सनत नायक के सौजन्य से सैकड़ों वृद्धजनों को जगन्नाथ पुरी दर्शन का लाभ मिला

रायगढ़ – भारत धर्म प्रधान देश है, यहां भक्ति मार्ग में तीर्थ-यात्रा को प्रभु दर्शन का प्रभावी मार्ग माना गया है।

हिंदू धर्म को मानने वाला हर व्यक्ति पूजा पाठ करता है, धर्म रीति रिवाज संस्कृति को सजाकर रखने वाला समाज के एक – एक व्यक्ति के लिए देश के पूज्य तीर्थ धामों में जाकर भगवान का दर्शन पाने की चाहत रहती है कहा जाता है भगवान की कृपा होने पर ही किसी धाम यात्रा का सौभाग्य प्राप्त होता है जिसे हर व्यक्ति पाना चाहता है, देश दुनियां में होनी वाली भागवत कथा और पुराण में भी देव स्थलों के दर्शन का विशेष महत्व बताया गया है इसलिए हर व्यक्ती तीर्थ यात्रा करना आवश्यक समझता है।

बता दें कि ग्राम पंचायत कुसमूरा के यूवा सरपंच भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ के ऊर्जावान नेता सनत कुमार नायक ने अपने ग्राम पंचायत में एक अनूठी पहल की है जिसकी चर्चा खरसिया विधानसभा क्षेत्र में गूंज रही है भाजपा नेता श्री नायक ने अपने ग्राम पंचायत कुसमुरा के सैंकडो महिला और पुरूष बुजुर्गो को अपने निजी खर्च से पुरी धाम का दर्शन कराया है, जनपद पंचायत रायगढ़ ब्लाक में ऐसा अति प्रशंसनीय कार्य किसी भी सरपंच के नसीब में नहीं रहा है, जो कार्य सनत कुमार नायक ने कर दिखाया है।

खरसिया विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत कुसुमरा के युवा भाजपा नेता सरपंच सनत कुमार नायक ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके मन में वरिष्ठ जनों को जगन्नाथ पुरी दर्शन करवाने की विचार किया था। जिसे पूरा करते हुए उन्होंने अपने ग्राम कुसमुरा के वृद्धजनों को लग्जरी बस में बैठाकर जगन्नाथ पुरी धाम का दर्शन हेतु बस रवाना किया। जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए निकले इस यात्रा में गांव के बुजुर्ग महिला और पुरुष सामिल है।

यूवा भाजपा नेता सरपंच श्री सनत कुमार नायक ने कहा है कि पिछली भाजपा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ- यात्रा कराने का संकल्प लिया था। किसी कारण वश भाजपा को राज्य में बहुमत नहीं मिला और भाजपा को विपक्ष में आना पड़ गया, इस दौरान उन्होंने राज्य के भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ तंज कसते हुए कहा कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से लेकर आज तक प्रदेश में तीर्थ यात्रा की सेवाए चालू नही की गई यह भूपेश बघेल सरकार की नाकामी का बडा उदाहरण है, वहीं उन्होंने कहा भाजपा के
एक – एक कार्यकर्ता के अंदर जनसेवा की भावना होती है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में जनसेवा को प्रमुखता दिया जाता है। *भगवान की भक्ति में डूबने की अनुभूति प्रदान करती है तीर्थ-यात्रा*

यूवा भाजपा नेता श्री सनत कुमार नायक ने कहा कि माता-पिता के समान हमारे गांव के बुजुर्गो को तीर्थ-यात्रा दर्शन के के लिए बस से रवाना किया गया है माना गया है कि राम नाम से मुख, ब्रह्म ज्ञान से हृदय, तीर्थ जाने से चरण और दान- पुण्य करने से हाथ पवित्र होते हैं। भारतीय संस्कृति में तीर्थ का बहुत महत्व है। भगवत प्राप्ति के तीन मार्ग क्रमश: भक्ति मार्ग, ज्ञान मार्ग और कर्म मार्ग बताए गए हैं। भगवान की भक्ति में डूबना ही भक्ति मार्ग है, तीर्थ – यात्रा यही अनुभूति प्रदान करती है।

भारतीय संस्कृति में तीर्थ का बहुत महत्व है। भगवत प्राप्ति के तीन मार्ग क्रमश: भक्ति मार्ग, ज्ञान मार्ग और कर्म मार्ग बताए गए हैं। भगवान की भक्ति में डूबना ही भक्ति मार्ग है, तीर्थ- यात्रा यही अनुभूति प्रदान करती है। भाजपा युवा नेता सनत कुमार नायक ने कहा ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं जिन्हें तीर्थ यात्रा में जाने का अवसर मिलता है।

गांव का एक ऐसा नेता जिसने निजी खर्च से करवाया तीर्थ यात्रा ग्रामवासी कहते हैं कि आज तक ऐसा कोई नेता नहीं बना जो गांव के लोगो को अपने निजी खर्च से तीर्थ-यात्रा करवाए।

त्रेता युग में श्रवण कुमार ने अपने माता – पिता को कंधे पर बिठा कर तीर्थ – यात्रा करवाई थी और आज के युग में श्री सनत कुमार नायक गांव के बुजुर्गों को बस से तीर्थ – यात्रा करवा रहे हैं। भाजपा नेता सनत कुमार नायक के इन्हीं कार्यों के कारण न केवल वे अपने पुरे विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय है बल्कि भाजपा संगठन भी इनके कार्यों से काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button