
भाजपा नेतृत्व का फैसला शिरोधार्यः लेखराज पूर्व मंडल अध्यक्ष
छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=8815207296
भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा सरपंच संघ अध्यक्ष – छुरा ब्लॉक,
छुरा =राजिम विधान सभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा युवा नेतृत्वकर्ता रोहित साहू को प्रत्याशी बनाये जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि भाजापा के शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला किया है, उसे क्षेत्र के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को शिरोधार्य करना चाहिए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हर तरह के सर्वे और मापदण्ड में खरा पाए जाने के बाद उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का एक लक्ष्य है, राजिम विधानसभा में कमल खिलाना है और यह केवल तभी संभव है जब हम सभी कार्य कर्ता एकजुट होकर पूरी ईमानदारी से इन्हें स्वीकार कर उनके पक्ष में भाजपा के लिए ,कमल फूल के लिए काम करे। मैं सभी कार्यकर्ता से अपील करना चाहता हूं कि भाजपा के भरोसे को कायम रखते हुए रोहित साहू जी को विजयी बनाना होगा। मुझे पूरा यकीन है कि राजीम विधानसभा का अपेक्षित परिणाम जरूर मिलेगा।