न्यूज़

भाजपा मंडल पखांजूर के बूथ केंद्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि दिवस मनाया गया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–23.6.22


भाजपा मंडल पखांजूर के बूथ केंद्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि दिवस मनाया गया

पखांजूर–
भारतीय जनता पार्टी मंडल पखांजुर के बुथ केंद्रों में आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुये उनके मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं पुष्पहार पहनाकर दीप अगरबत्ती जला कर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष असीम राय जी व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार ने उनके जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए डॉ.श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के बलिदान को देश एवं भारतीय जनता पार्टी कभी नही भूलेगी, सदा उनके बलिदान को नमन किया जायेगा। मुख़र्जी जी ने अखंड भारत, एक देश, एक विधान, एक निशान की उद्देश्य लिए देश के लिए संघर्ष करते हुए अपना प्राण की आहुति दिये। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय की नारा लगाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय, मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, महामंत्री राजेश नायर, कोषाध्यक्ष नारायण सहा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकर सरकार, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष लालटू कुंडू, पोलटू कुंडू, किसान मोर्चा महामंत्री स्वपन तरफदार, मण्डल मंत्री निमाई बिस्वास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देव बैरागी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रमेश नाग, अ.ज.जा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भरत लाल टांडिया, कमलेश पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button