भाजपा मंडल लैलूँगा का मोर आवास मोर अधिकार हेतु बैठक सम्पन्न

लैलूंगा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, आवासहीन जनता के लिए पक्का आवास का निर्माण सन् 2022 तक पूरा करने का संकल्प लिया है, परन्तु वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के आवासहीन जनता के पक्के आवास निर्माण हेतु राज्यांश की राशि रोक कर पक्के आवास से वंचित किया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कुल लगभग 16 लाख आवास में से स्वीकृत लगभग 12 लाख आवास को छत्तीसगढ़ सरकार ने रोक रखा है, जिसके विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार ग्राम पंचायत स्तर, मोर आवास मोर अधिकार प्रधानमंत्री आवास हेतु आंदोलन किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास के आंदोलन के लिए लैलूँगा मंडल की कार्य योजना बनाने हेतु भाजपा मंडल लैलूँगा की बैठक दिनाँक 21-12-2022 को कुंजारा गुरुकुल में की गई है। उक्त बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश पटनायक की अध्यक्षता में तथा लैलूँगा मंडल के प्रभारी गोकुलानन्द पटनायक एवं पूर्व विधायक पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंच का सफल संचालन मंडल महामन्त्री बोधराम प्रधान द्वारा किया गया। बैठक में लैलूँगा मण्डल के सभी मतदान केंद्र के कार्ययकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a review