
भाजपा महिला मोर्चा का कमल सखी अभियान- बूथों में जुड़ रहे है महिलाएं
सारंगढ़। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल के द्वारा बूथों में जाकर कमल सखी का गठन कर रहे है और बड़ी संख्या में नगर से महिलाएं कमल सखी में जुड़ रहे है। महिला मोर्चा के पदाधिकारी बूथों में जाकर कांग्रेस सरकार के द्वारा घोषणा में शराब बंदी, महिला समूहों का कर्जा माफ, पेंशन में बढ़ोतरी इत्यादि का लोभ लुभाने वादे कांग्रेस सरकार के द्वारा वादा कर वादा खिलाफी किए हैं उसका आवाज भाजपा महिला मोर्चा बूथों में जाकर उठा रहे है और बूथों में कमल सखी का गठन कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर मंडल के बूथ क्रमांक 161 में जाकर भाजपा महिला मोर्चा ने सघन जनसंपर्क कर कमल सखी अभियान के तहत संपर्क करते हुए महिलाओं से मिलकर चर्चा करते हुए कार्यक्रम रखा और वहां कमल सखी का गठन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं बैठक मे पहुंची।
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा केसरवानी, उपाध्यक्ष फूलकुमारी ठाकुर ने बताया कि शराब बंदी नहीं होने के कारण महिला अत्याचार, आपसी लड़ाई में बढ़ोतरी की बात कही, युवा बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिसका हम सभी पूर्णतः विरोध कर रहे हैं। आवश्यक होने पर सड़क में जाकर आंदोलन करने के लिए तैयार रहने की बात कही। जिससे प्रभावित होकर बहन मीना सिदार, कमला पटेल, श्याम बाई पटेल, भूरी बाई पटेल, नान बाई पटेल, रोशनी पटेल, सुमित्रा खोर्रा, अमरिका खर्रा, सरस्वती ठाकुर, शुकान्ती यादव, सुरज बाई यादव, पद्मा ठाकुर, रजनी यादव, संतोषी यादव, लक्ष्मी स्वर्णकार, सरस्वती यादव, किरण यादव, पार्वती खर्रा, स्मिता, अन्नपुर्णा खर्रा सहित बड़ी संख्या में कमल सखी बनी और भाजपा से जुड़े।