
आप की आवाज
भाजपा महिला मोर्चा ने मोदी के जन्मदिन पर जागरूकता रैली निकाली
रायगढ़ :- प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी की पहल पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री दुर्गा देवांगन ने आज मोदी जी के जन्मदिन पर जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता रैली निकाले जाने के जानकारी देते हुए आम जनता को जल संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया l भाजपा नेत्री में कहा मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है l यह आयोजन चक्रधर जुटमील दक्षिण मंडल एवं रायगढ़ नगर मंडल के महिला कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया l
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस मे आज सेवा पखवाड़ा मे एक संकल्प जल सरंक्षण के तहत महिला मोर्चा की स्थानीय इकाई में विभिन्न वार्डो मे जन जागरूकता रैली निकालते हुए जल के महत्व को बताया l जल बचाओ व उसके सरक्षण को लेकर जनता को जागरूक किया l आज की रैली में मंजू लता नायक, शीला तिवारी, गोपिका गुप्ता, सुशीला चौहान, मेहरूनिशा बेगम, रीता निषाद, सविता उपाध्याय, त्रिवेणी डहरे, शोभा शर्मा आरती सिंग लक्ष्मी विश्वास, बीना चौहथा, वंदना केशरवानी, नेहा देवांगन, मीनाक्षी मेहर, सविता निषाद, झमान साहू, रमा साहू, सुशीला साहू, राधा यादव, रमला कश्यप, कुसुम चौहान, आकाश बाई साहू, शिवमती साहू दुलारी जोगी, नाज बेगम, सरिता बरेठ सहित महिला कार्यकर्ता शामिल हुई l