छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़राजनीती उठापटक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे पत्थलगांव में रोड शो 11बजे पत्थलगांव हाई स्कूल मैदान में होगी आम सभा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा की सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं का दौरा लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आकर आम सभाएं कर चुके हैं इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 6 नवंबर को पत्थलगांव धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधान सभा में आयोजित रोड शो और आम सभा कर भाजपा के पक्ष माहौल बनायेंगे। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जे पी नड्डा 11 बजे पत्थलगांव में आमसभा के बाद पत्थलगांव से लैलूंगा तक रोड शो में शामिल होंगे। 12 बजे बाकारुमा में स्वागत सभा का आयोजन होगा। 1 बजे राजपुर में स्वागत सभा के बाद 2 बजे से 3 बजे तक लैलूंगा में रोड शो में शामिल होंगे। 3 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंने के बाद 3:30 बजे छाल में आयोजित आम सभा को सम्बोधित करेंगे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button