भानुप्रतापपुर उपचुनाव सावित्री जीत गईं:सीएम भूपेश बोले- सरकार पर भरोसा कायम, बीजेपी दूसरे-तीसरे नंबर पर रहने के लिए कर रही संघर्ष

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा में MLA की कुर्सी के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। 396 डाक मतपत्रों की गिनती के साथ EVM की काउंटिंग भी चल रही है। 17वें राउंड की गिनती में कांग्रेस का दबदबा बरकरार है।

सावित्री मंडावी 20,263 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम बने हुए हैं। सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अब तक 17वें राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को कुल 60255, आदिवासी समाज को 22155, भाजपा को 39992 वोट मिले हैं। 14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग हो रही है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है।

मनोज मंडावी के काम पर मुहर

भानुप्रतापुर उपुचनाव के शुरुआती नतीजों पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि नतीजा बता रहा है कि सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है। वहां पर मनोज मंडावी के किए हुए काम पर मुहर लगी है। भाजपा वहां दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने के लिए भी कड़ा संघर्ष कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button