
भारतीय जनता पार्टी का जेल भरो आंदोलन हुआ समाप्त थाना के सामने प्रदर्शन कर रहे थे भाजपाई
अभि साहू आपकी आवाजकांकेर- भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर पूरे प्रदेश भर में भाजपाइयों के द्वारा जेलभरो आंदोलन किया जा रहा है।

भाजपाइयों को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है कांकेर शहर के मुख्य मार्ग पर बैरिकेटिंग लगा दी गई है. कांग्रेस के अब तक के करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल में भाजपा का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है. कांकेर में भाजपा ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध जेल भरो आंदोलन का किया है आगाज और कांकेर कोतवाली थाना के सामने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन में पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता और जेल भरो आंदोलन की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है वहीं पुलिस बल व भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खींचातानी हुई है।
साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं को वाहन में बिठाकर अस्थाई जेल कमेटी हाल में ले जाया गया है
कांकेर सांसद मोहन मांडवी ने कहा की प्रदेश सरकार
का कार्यकाल 3 साल पूरे हो चुके है पर सरकार ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार अभी तक कोई कार्य करती नजर नहीं आ रही है प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगो के साथ वादा खिलाफी कर रही है।