

आज छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय अपने जशपुर प्रवास में कोरोना से दिवंगत हुए भाजपा परिवार के सदस्य स्वर्गीय भूषण नायक एवं स्वर्गीय वरुण साय के परिवार वालों से मुलाक़ात किया और उन्हें हिम्मत व हौसला देते हुए कहा कि भाजपा परिवार हमेशा आपके साथ खड़ा है। इसके बाद सीधे जिला भाजपा कार्यालय पहुचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के पश्चात नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारीयों से परिचय भी प्राप्त किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि आज आकस्मिक दौरे का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं कोरोना से दिवंगत भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलना था।
आगे उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से लंबे अंतराल के बाद सभी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करने का अवसर मिला, इसके बाद उन्होंने सभी नवनियुक्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई के साथ शुभकामनाएं भी दी और कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा का अहम रोल रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा ने किया और आभार प्रदर्शन राजकपूर भगत ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश नंदे, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा, पूर्व विधायक राजशरण भगत, नगरपालिका अध्यक्ष नरेश साय, नपा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, गोपाल राय, तुलसी कौशिक, रूपेश सोनी, देवधन नायक, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, गोविंद राम भगत, दीपक अंधारे, दीपक चौहान, विष्णु सोनी, शारदा प्रधान, टुन्नू सोनी, सरस्वती भगत, नीतू गुप्ता, गणेश साहू, दीपक गुप्ता, मुकेश सोनी, अभिषेक मिश्रा, राहुल गुप्ता, नामित सिंह, दीपक प्रधान, अंकित सिंह, राजा सोनी, दिनेश बड़ाईक, दीपु मिश्रा, दीपक सिंह एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त बातों की जानकारी जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।



