भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा में बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने  विकास स्वामी पदमवार

किरंदुल= भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा द्वारा संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर  विकास स्वामी पदमवार की नियुक्ति की गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व से अलंकृत होने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

श्री पदमवार की नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण का प्रतिफल माना जा रहा है। लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में बुनकर प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button