
रायगढ़ : आज दिनांक को मजदूर संघ जिला संयोजक और जिला प्रभारी की अध्यक्षता में श्रम विभाग और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन मजदूर सघ जिला संयोजक ने कहा कि भारत का प्रथम क्रम का श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ जिसका तीन दिवसीय त्रयवार्षिक अधिवेशन पटना बिहार में दिनांक 7 से 9 अप्रैल 2023 को संपन्न हुआ अधिवेशन में भारत के कामगारों के संबंध में गंभीर चिंतन एवं चर्चा किया गया कि कामगारों को शोषण मुक्त एवं क्षमता युक्त समाज का निर्माण कैसे हो सके इसके लिए कामगारों के लिए भारतीय मजदूर संघ ने अधिवेशन में सर्वसम्मति से 4 बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया तथा निराकरण की अपेक्षा से संघ मांग करता है कि
- सामाजिक सुरक्षा सभी को मुहैया हो जिसके सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को अति शीघ्र लागू किया जावे एवं भारतीय श्रम सम्मेलन के 45 से 70 के सिफारिश को लागू किया जावे तथा अंतिम वेतन के 50% राशि के बराबर कामगारों को पेंशन दिया जावे।
- ठेका प्रथा के अंधानुकरण पर रोक लगा वे तथा ठेका श्रम निवारण एवं नियमितीकरण अधिनियम 1970 में न्याय उचित संशोधन कर उसका ठोस परिपालन सुनिश्चित किया जावे समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत को लागू किया जाए।
- आर्थिक विकास के लिए एक राष्ट्रीय श्रम नीति बने जिसके लिए असंगठित एवं संगठित पूरे श्रम क्षेत्र के लिए एक समान श्रम नीति एवं कानून बने तथा राष्ट्रीय श्रम नीति निर्माण के लिए त्रिपक्षीय फोरम बनाया जावे।
- न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय हो जिसके अंतर्गत जीविका मजदूरी निर्धारण का उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों को उससे उभारना होता है भारतीय संविधान की धारा 43 में भी जीविका मजदूरी का उल्लेख किया गया है।
- पूरे भारत में काम करने वाले कामगारों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ तत्काल दिया जावे।
अतः आपसे अनुरोध है कि भारतीय मजदूर संघ के उपरोक्त मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र अति शीघ्र निर्णय लेंगे जिससे भारत में शोषण मुक्त एवं क्षमता युक्त समाज का निर्माण हो सके अन्यथा संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी धन्यवाद।