भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ” ने लखीमपुर में मारे गए पत्रकार रमन के परिजनों को एक करोड़ दिए जाने की उठाई मांग

कुशीनगर : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जनपदीय इकाई कुशीनगर ने लखीमपुर में घटना की कवरेज करने गए पत्रकार रमन कश्यप की हत्या किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। महासंघ ने घटना की कवरेज करने गए पत्रकार के परिजनों को सरकार से एक करोड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
कुशीनगर महासंघ के जिलाध्यक्ष राजू दूबे ने उपद्रवियों और सूबे की सरकार दोनों पर सवालिया निशान खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार जानती थी कि लखीमपुर खीरी में स्थिति गंभीर होने वाली है तो वहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था क्यों नहीं कराई गई। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन हो, लेकिन उसे किसी की हत्या करने का अधिकार नहीं प्राप्त होता है। जो लोग इस तरह से हुड़दंग मचा कर माहौल को खराब करके सीधे-साधे लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। उनके ऊपर सरकार को कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
तथा जिलामंत्री भगवन्त यादव ने कहा कि इस घटना में पत्रकार की हत्या हो जाने से उनका परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से गुजरेगा। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार को पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता की जानी चाहिए। यही नहीं माहौल खराब करने वाले चाहे सरकार में हों या किसी संगठन से जुड़े हों। ऐसे लोगों को चिन्हित करके सरकार को इनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।*
बताते चलें कि लखीमपुर घटना में एक पत्रकार को भी पीट-पीट कर मार डाला गया है। स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत हुई है। परिजनों ने रात में पोस्टमार्टम हाउस में इसकी पुष्टि की थी। मारे गए पत्रकार रमन कश्यप निघासन क्षेत्र के निवासी थे। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कुशीनगर ने लखीमपुर की घटना में पत्रकार रमन कश्यप के शहीद होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
तथा घटना की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button