Diwali 2021: दिवाली की सफाई के दौरान अगर मिली यह चीजें तो नहीं होगी कभी भी धन की कमी 

दिवाली हिंदू संस्कृति के बड़े पर्वों में से एक है और इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के इस पर्व का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। या पर्व अंधेरे पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। दिवाली का यह महापर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 4 नवंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। दिवाली पर लोग घर या दुकानों की साफ-सफाई करते हैं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई प्रिय है और मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगहों पर ही होता है। इसलिए लोग घर कि साफ सफाई अच्छे से करते हैं जिससे मां लक्ष्मी हमेशा घर में वास करें। यदि आपको घर की सफाई के दौरान यह चीजें मिलती हैं तो मां लक्ष्मी कि कृपा पूरे साल आप पर बनी रहेगी। इन चीजों का मिलना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का संकेत होता है।

 

आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें जो सफाई के दौरान आगर आपको मिली तो मां लक्ष्मी सदैव आपसे प्रसन्न रहेंगी।

मोरपंख

अक्सर लोग घर में मोरपंख रखते हैं। यदि आपको घर के पूजा स्थल की सफाई के दौरान मोरपंख मिलता है, तो यह एक शुभ संकेत है। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों का संबंध भगवान विष्णु से होता है। ऐसे में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

लाल वस्त्र

यदि आपको घर की सफाई करते समय नया लाल वस्त्र मिल है, तो यह बहुत ही ज्यादा शुभ संकेत है। आपको इस वस्त्र को संभालकर रखना चाहिए। माना जाता है कोरा लाल वस्त्र मिलन आपके उज्ज्वल भविष्य का संकेत देता है।

चावल

यदि रसोई की सफाई के दौरान आपको चावल का पैकेट मिलता है जिसे आप पूरी तरह भूल गए हैं, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। चावल का मिलन इस बात का संकेत है कि आप बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली हैं।

कौड़ी या शंख

मंदिर में लोग शंख या कौड़ी भी रखते हैं। सफाई के दौरान अगर आपको कहीं कौड़ी पड़ी मिल जाती है तो यह शुभ है। कौड़ी का मिलन धन संपदा के आने का संकेत देता है। कौड़ी या शंख मिलने पर उसे आप गंगाजल से स्नान कराने के बाद मंदिर में रख दें।

पैसे
दिवाली पर अक्सर लोग पर्स बदलते हैं। पर्स या कपड़ों की सफाई के दौरान पैसे निकलते हैं तो यह आपके लिए काफी शुभ संकेत है। पर्स या किसी जेब से काफी समय बाद रखे हुए पैसे मिलते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी तरक्की के रास्ते खुले हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button