भारत का ऐसा गांव, जहां देह व्यापार है खानदानी पेशा

देह व्यापार को पूरे भारत में अपराध माना जाता है, ऐसी बहुत कम महिलाएं हैं जो अपनी मर्जी से देह व्यापार के धंधे में आती है। इस काम में लिप्त ज्यादातर महिलाएं ऐसी हैं जिनकी या तो कोई मजबूरी है या अनजाने में उन्हें इस काम में धकेल दिया गया है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत का एक गांव ऐसा भी है, जहां लड़कियां देह व्यापार को ही अपना पेशा मानती हैं। इस गांव में लड़की की उम्र 10 साल होने पर उसे इस देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता है।

बता दें कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में एक ऐसे ही समुदाय के लोग रहते हैं जो देह व्यापार को ही अपना खानदानी पेशा समझते हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां माता-पिता अपनी लड़कियों को महज 12 साल की उम्र से ही व्यापारियों के पास भेजने लगते हैं, जिसके बदले उन्हें दस हजार रूपए तक की राशि मिल जाती है। इस गांव में लड़किया दिन का ढेड़ हजार से दो हजार रूपए तक कमा लेती है।

जयपुर के भरतपुर में भी एक ऐसी ही बस्ती है जहां इस तरह के लोग रहते हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी ऐसे कई इलाके हैं जहां इस तरह का अपराध किया जाता है। देह व्यापार से जुड़ी इन लड़कियों की मानें तो यहां प्रत्येक महिला दस हजार से ज्यादा नहीं कमा पाती। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि ऐसे कार्यों में लड़कियों को जबरन धकेल दिया जाता है और उनसे देह व्यापार का यह अपराध कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button