सड़क पर बिखरी मिली युवक की लाश, पता नहीं चला किस वाहन की चपेट में आया युवक…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसका सिर ही धड़ से अलग हो गया है। कई हिस्सों में उसके सिर के टुकड़ मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक पेपर देकर लौट रहा था। तभी देर रात ये हादसा हुआ है। अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा है, कि किस वाहन ने इतनी भीषण टक्कर युवक को मारी। एक्सीडेंट चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है।

[img-slider id="274450"]

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के छोटे मुड़पार का रहने वाला अमर लाल पटेल (34) पेपर देने के लिए रायपुर गया था। वह पेपर देकर रात के वक्त लौट रहा था। लौटते वक्त वह चांपा स्टेशन में ही उतर गया और पैदल ही चांपा रेलवे ओवरब्रिज से घर जा रहा था। इसी दौरान वो एक जबरदस्त एक्सीडेंट का शिकार हो गया।

बताया गया कि आस-पास के लोग जब रात 12 बजे के आस-पास मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने युवक की लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद कुछ दूर से युवक का एक बैग भी मिला है। जिसके अंदर रखे वोटर आईडी से युवक की पहचान हो सकी है।

घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। जिसके बाद परिजन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने बताया कि अमर लाल रायपुर पेपर देने गया था। उसने कहा था कि वह ट्रेन से आ रहा है। मगर चांपा में ही क्यों उतर गया, ये हमें भी नहीं पता है।

लिफ्ट लेकर आगे जाना चाहता था

पुलिस ने बताया है कि वह चांपा स्टेशन से उतरने के बाद लिफ्ट लेकर ही ब्रिज तक पहुंचा था। इसके बाद वह आगे फिर से लिफ्ट लेने की कोशिश में था। उससे पहले यह हादसा हो गया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button