भारत जोड़ों यात्रा पर विधायक नाग की बड़ी बैठक :-

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–7.8.22

भारत जोड़ों यात्रा पर विधायक नाग की बड़ी बैठक :-

विधायक बोले स्वतंत्रता से लेकर आज तक कांग्रेस का लंबा स्वर्णिम इतिहास,कांग्रेसियों ने लिया भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प

कांग्रेस ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देशभर में 9 से 15 अगस्त 2022 तक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के आयोजन का निर्णय लिया है । छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश के सभी विधानसभाओं में 75 किमी लम्बी पद यात्रा का आयोजन होगा । समापन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला और प्रदेश मुख्यालय में भव्य समारोह में होगा।

इसी तर्ज पर आज अंतागढ़ विधायक एवं भारत जोड़ों पदयात्रा के विधानसभा प्रभारी अनूप नाग की अध्यक्षता में अंतागढ़ के सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के संग भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा पर चर्चा हुई । विधायक नाग ने बैठक में अवगत कराया कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 3500 कि.मी. की ‘‘भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा’’ पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक आयोजित की जायेगी ।

विधायक नाग ने कहा कि भाजपाइयों द्वारा आज माहौल बनाया जा रहा है कि कांग्रेस कमजोर हो गई है परन्तु देश की स्वतंत्रता से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी का लम्बा स्वर्णिम इतिहास है।

भारत का इतिहास ही कांग्रेस का इतिहास :- विधायक नाग

श्री नाग ने आगे कहा कि आज देश का सामाजिक ताना-बाना खत्म किया जा रहा है। देश में आज धर्म मजहब की राजनीति की जा रही है, देश किसी एक मजहब का नहीं है देश की आजादी के लिए सबने मिलकर अपना खून-पसीना बहाया है तथा जो भारत का इतिहास है वही कांग्रेस का इतिहास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय घर बैठने का नहीं है हमें विस्तृत रूप रेखा बनाकर भाजपा की विनाशकारी नीतियों को हराना है ।

जनता के दुःख दर्द से भाजपा को कोई सरोकार नहीं :- चंदेल

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश चंदेल ने कहा कि आज धर्म को आपस में लडाने की राजनीति हो रही है। जनता के दुःख दर्द से भाजपा को कोई सरोकार नहीं है। भाजपा के शासन से समाज का हर वर्ग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है।

केंद्र सरकार को करेंगे कटघरे में खड़ा :- ठक्कर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश ठक्कर ने कहा कि हमे गुजरी हुई बाते भूलकर एकजुटता के साथ केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर केंद्र की भाजपा सरकार को कटघरे में खडा करने की जरूरत है। ‘‘भारत जोड़ा तिरंगा यात्रा’’ की सफलता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढेगा ।

भाजपा से समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान :- पाणिग्रही

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत पाणिग्रही ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आधार उसके कार्यकर्ता हैं पार्टी न कभी कमजोर थी और न कमजोर होगी। आज देश में भाजपा की शासन से पुरे देश में समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। देश की सीमायें सुरक्षित नहीं हैं।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अनूप नाग के नेतृत्व में एकजुट होकर ‘‘भारत जोड़ा तिरंगा यात्रा’’ को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

ये रहे मौजूद

देवलाल दर्रो, अविनाश गणविरे, बीरेंद्र पटेल, संतोष मंडल, दिलीप सरकार समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button