भारत ने बनाई कोरोना की जांच करने वाली ‘जादुई हथेली’, चंद सेकंड में बता देती है नतीजे…जानिए इसके बारे में सब कुछ

चेन्नई: चेन्नई (Chennai) में केजे अस्पताल (KJ Hospital) के शोधकर्ताओं ने हथेली के साइज की ऐसी डिवाइस (Palm-Sized Device) का आविष्कार किया है. जिससे कुछ ही सेकंडों में व्यक्ति में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण का पता चल जाता है. रिसर्चर का दावा है कि यह डिवाइस कुछ ही सेकंड में बॉडी टेंपरेचर, ऑक्सीजन के लेवल, ब्लड प्रेशन और ब्लड काउंट की जानकारी दे देती है. वैज्ञानिकों ने बनाई जादुई हथेली

रिसर्चर के मुताबिक इस हथेलीनुमा डिवाइस (Palm-Sized Device) में हाथ डालने पर यह काम करने लगती है. बिना किसी चुभन के इसमें लगी चिप आपकी हथेली को साथ लगे कंप्यूटर से अटैच कर देती है और कुछ ही सेकंड में सारे नतीजे स्क्रीन पर फ्लैश कर देती है. जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट में नतीजे आने में 6 घंटे लगते हैं. यह डिवाइस मानव शरीर में बनने वाली बेहद कम मात्रा की बिजली को मापने में सक्षम बताई जा रही है. आमतौर पर एक सामान्य व्यक्ति में 23 और 25 मिलियन वोल्ट (MV) बिजली होती है. हालांकि शोधकर्ताओं के निष्कर्षों में पता चला है कि साधारण वायरस से संक्रमित लोगों में बिजली की यह मात्रा केवल 20-22MV ही दिखती है. वहीं कोरोना संक्रमित लक लोगों में केवल 5-15MV रीडिंग ही दिखती है.केवल 10 हजार में हुई तैयार

उन्होंने बताया कि यह डिवाइस (Palm-Sized Device) पिछले 15 महीनों में तैयार की गई है और इस पर करीब 10 हजार रुपये का खर्च आया है. टीम ने इस डिवाइस का पेटेंट करवाने के लिए अप्लाई कर दिया है. इसके साथ ही रिसर्च पेपर भी तैयार किया जा रहा है. अस्पताल के चीफ सर्जन Dr. Jegadeesan कहते हैं कि उनका रोल इस मामले में केवल आइडिया देने, रिसर्च और विकास की सुविधा देने का था. कई ऐसे पार्टनर हैं, जो अब इसके कमर्शल उत्पादन का जिम्मा उठाएगी.

Share This Article
Leave a review