देश विदेश

भारत में आया कोरोना के XE वेरिएंट का पहला मामला, जानें कितना है खतरनाक और क्या हैं इसके लक्षण

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Coronavirus XE Variant in India: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में रोजाना 2 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच भारत में कोविड-19 के एक्सई वेरिएंट का एक पुष्ट मामला सामने आया है. ये जानकारी भारतीय सार्स-सीओवी2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) की नई बुलेटिन से सामने आई है. हालांकि, मंगलवार को जारी 25 अप्रैल के बुलेटिन में इस बात का पता नहीं चल पाया कि यह वेरिएंट देश के किस हिस्से से आया है.

ब्रिटेन में मिला था कोरोना के XE वेरिएंट का पहला मामला

कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट (Coronavirus XE Variant) का पहला मामला इसी साल 19 जनवरी को ब्रिटेन में मिला था. एक्सई वेरिएंट अन्य वेरिएंट के मुकाबले 10 गुना ज्यादा संक्रामक है और लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेता है.

10 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है XE वेरिएंट

कोरोना वायरस का एक्सई वेरिएंट (XE Variant) भारत समेत दुनियाभर के देशों में चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि शुरुआती स्टडी में पता चला है कि यह अब तक के सभी वेरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक है और 10 गुना तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेता है.

ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट से बना है XE

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि कोविड-19 का एक्सई वेरिएंट दो अलग-अलग वेरिएंट के मिलने से बना है. विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो रूप हैं. पहला है ओमिक्रॉन बीए.1 और दूसरा बीए.2 है. इन्हीं दो वेरिएंट के मिलने से एक्सई वेरिएंट (XE Variant) बना है. कोई कॉम्बिनेशन तब तैयार होता है, जब कोई व्यक्ति एक से अधिक वेरिएंट से इन्फेक्टेड हो चुका होता है.

क्या हैं XE वेरिएंट के लक्षण?

कोविड-19 का एक्सई वेरिएंट (Covid-19 XE Variant) कितना घातक है और इससे कितना नुकसान हो सकता है, इसको लेकर स्टडी जारी है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इसके बारे में अभी पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं. इसके साथ ही इसके लक्षणों (XE Variant Symptoms) को लेकर भी कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

हालांकि, माना जा रहा है कि यह ओमिक्रॉन के दो सबवेरिएंट से मिलकर बना है, इसलिए इसके लक्षण भी ओमिक्रॉन से मिलते-जुलते हो सकते हैं. बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बदन दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और नाक बहना एक्सई वेरिएंट के लक्षण हो सकते हैं. इसके अलावा एक्सई वेरिएंट के कुछ अन्य लक्षणों में थकान, चक्कर आना, धड़कन, सूंघने और स्वाद में कमी बढ़ना शामिल हैं. अगर किसी में ये लक्षण नजर आए तो उन्हें तुरंत जांच करानी चाहिए.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button