रात 8 बजे दिल्ली रवाना होंगे टीएस सिंहदेव, दिल्ली से आया बुलावा

 

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

 

रायपुर।सत्ता के गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार रात 8 बजे अचानक ही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि उन्हें दिल्ली से बुलावा आया है। बता दें कि राजनीतिक चुनौतियां और संगठनात्मक कमजोरियां झेल रही कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा।

 

 

ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस दफे कांग्रेस की आलाकमान सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य मंत्री को बुलावा भेजा है। बता दें की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ऐसे में प्रदेश में दो दिग्गज नेताओं के बीच का मनमुटाव दूर करना इस वक्त सबसे अहम है। ऐसी कयास है कि दोनों नेताओं के बीच जारी तकरार को शांत कर एक साथ मिलकर पार्टी के लिए कार्य करने हेतु ही स्वास्थ्य मंत्री को भी दिल्ली बुलाया गया है।

 

 

आज सुबह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई, जो तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। आज की इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत चन्नी, पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम सहित कई नेतागण मौजूद रहे। इस बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा मुख्य रूप से चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button