भालू के हमले से गोंडवाना समाज के बडगांव सर्किल अध्यक्ष गणेश ध्रुव की दर्दनाक मौत,क्षेत्र में दहशत का माहौल…..

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–24.10.22

भालू के हमले से गोंडवाना समाज के बडगांव सर्किल अध्यक्ष गणेश ध्रुव की दर्दनाक मौत,क्षेत्र में दहशत का माहौल…..

पखांजुर।।
कांकेर जिले पखांजुर से बड़ी खबर भालू की मौजूदगी आम बात हो गई है मगर जिले के पखांजुर क्षेत्र थाना बडगांव क्षेत्र में भालू के हमले से आदिवासी नेता की दर्दनाक मौत हो गई,जहा भालू के दहशत का माहोल लगातार बनी हुई है, उरपांजुर गांव जहा भालू का दहशत बनी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार गोंडवाना समाज बड़गाँव सर्कल अध्यक्ष गणेश ध्रुव(आदिवासी नेता) मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गए हुए थे वही जंगल में अचानक भालू ने जानलेवा हमला कर दिया,भालू ने गणेश ध्रुव के माथे पर जबरदस्त हमला कर दिया वही गम्भीर रूप से घायल आदिवासी नेता गणेश ध्रुव की मौत हो गई हैं,वही भालू के मौजूदगी एवं हमले के बाद से अंदरूनी क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a review