भिलाई में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड: 15 आरोपी गिरफ्तार, 1.14 लाख नकद जब्त

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 15 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसनाला के पास की गई।


नकदी और सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 14 हजार रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।


लंबे समय से चल रहा था जुआ फड़

बताया जा रहा है कि यह जुए का अड्डा लंबे समय से संचालित हो रहा था और इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण भी होने की आशंका है।


मुख्य आरोपियों में कई नाम शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में विक्की साहनी, विनय, हिमांचल दास, शैलेन्द्र यादव, हेमलाल ढीमर, सतीश गुर्दे, विज्जू जैन, किशन साहू सहित अन्य लोग शामिल हैं।


पुलिस की आगे भी कार्रवाई जारी

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब जिले में संचालित अन्य जुए के अड्डों की भी जांच कर रही है।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Back to top button