छत्तीसगढ़न्यूज़

Raipur Breaking : युवती की हत्या कर शव के ही साथ रह रहा था युवक, इलाके में मचा हड़कंप…

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके के काली नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराए के मकान में रहने वाली युवती का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है। सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले ही युवती की मौत हो चुकी थी। और उसका शव सड़ने वाली स्थिति में आ गया था। प्रथम दृष्टया हत्या का संदेह जताया गया है।

वहीं इस मामले को लेकर एक सनसनीखेज जानकारी यह है कि जिस मकान से युवती का शव बरामद हुआ है, वहां एक लड़का उसके शव के साथ कई दिनों तक था। इसके बाद से लालपुर के काली नगर में सनसनी फैल गई है। वहीं मौके पर टिकरापारा पुलिस पहुंच चुकी हैं और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। मृतिका की पहचान बसंती यादव के रूप में की गई है। साथ ही इसके साथ जो लड़का वहां मौजूद था, उसका नाम गोपी निषाद बताया गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button