छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट हादसे में बड़ी कार्रवाई, DGM पर गिरी ‘गाज’, मामले में जांच कमेटी गठित

 भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में बीते दिनों हुए हादसे को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में DGM को निलंबित कर दिया गया है। प्रबंधन ने प्राथमिक जांच के बाद DGM को निलंबित कर दिया है। मामले में प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित की है। बता दें कि कल ब्लास्ट फर्नेश 7 में बड़ा हादसा हुआ था। इसमें एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई थी।

भिलाई स्टील प्लांट में 6 महीने से बंद पड़े ब्लास्ट फर्नेस 7 में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां अचानक आग लगने से मरम्मत कर रहे दो ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलस गए थे। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे मजदूर की हालत गंभीर है। उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button