भिलाई-3 में 11 केवी के तार के संपर्क में आने से हुई दुर्घटना, घटना में तीन घायल महिलाओं को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, उपचार के दौरान 1महिला की हुई मौत

भिलाई-3/ दिनांक 23/1/2023 को लगभग सुबह 11:30 बजे उम्दा रोड स्थित कोमल जैन के मकान के सामने ऊपर से 11 केवी का हाईटेंशन तार गया है। घर की महिलाएं साफ सफाई का काम कर रही थी कि इसी दौरान एक स्टील का राड 11 केवी के तार के संपर्क में आने से दुर्घटना हो गई, घटना में तीन घायल महिलाओं को तत्काल उपचार हेतु स्पर्श अस्पताल लाया गया जिसमें
1/श्रीमती कुमुद जैन पति कोमल जैन उम्र 48 वर्ष निवासी उम्दा रोड भिलाई 3 का उपचार दौरान देहांत हो गया।
2/श्रीमती कामिनी रामपुरिया पति दिनेश रामपुरिया उम्र 45 साल व कुमारी दिशा रामपुरिया पिता दिनेश रामपुरिया उम्र 23 वर्ष का उपचार स्पर्श अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button