भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर मे 9 लोगो की मौत

बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट गुरुवार सुबह किसान पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमने सामने ट्रक और बस की टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में कई यात्री सवार थे। अबतक 9 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

[img-slider id="274450"]

भीषण टक्कर में उड़ गए बस और ट्रक के परखच्चे

देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौकी अंतर्गत ग्राम बबुरिया से होकर निकले किसान पथ पर गुरुवार की सुबह 4:45 बजे दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से किसान पथ का सन्नाटा टूटने लगा।
समाचार लिखे जाने तक
कुल मौतों की नहीं हो पा रही पुष्टि

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को निकलवा कर आनन-फानन जिला अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक करीब 9 लोगों की मौत होने की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

अभी तक कुल कितनी मौतें हुई हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। सवारी से भरी बस दिल्ली से बहराइच शरीफ जा रही थी।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुखद सम्वेदना प्रकट करते हुये इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश और आदेश दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button