छत्तीसगढ़न्यूज़

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को बनाया अपराध का गढ़ : डॉ रमन सिंह

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

*भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को बनाया अपराध का गढ़ : डॉ रमन सिंह
*ऐतिहासिक जनसमूह बता रही परिवर्तन की लहर
*आज पटवारी से लेकर कलेक्टर तक करप्ट
आप की आवाज
दिनेश दुबे 9425523689
बेमेतरा। मंगलवार देर शाम को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची। इस यात्रा में भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, सम्भागीय प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए।
**सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बेमेतरा के लोगों के ऐतिहासिक स्वागत से मुझे अपनापन महसूस हुआ। यहां कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि बेमेतरा में कमल खिलने वाला है। तीजा के उपवास के बाद भी महिलाओं की भीड़ ने परिवर्तन की लहर दिखा दी है और हाल ही में मोदी जी ने महिलाओं को एक बड़ी सौगात भी दी है।
**भूपेश सरकार पर वार करते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि बीते 5 साल में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। हमने भाजपा शासन काल में गांव-गांव में सड़कों का जाल, नेशनल हाईवे को डेवलप करने, सिंचाई प्रोजेक्ट जैसे अनेक विकास कार्य किए हैं। लेकिन इस 5 साल में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य का विकास शून्य हो गया है।
उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर तंज करते हुए कहा कि आज पटवारी से लेकर कलेक्टर तक करप्ट है। खुद कांग्रेस का विधायक नोट लेकर बैठा है, विधायक ने तो महज लाखों की लूट की है मुख्यमंत्री तो करोड़ों के घोटाले कर रहे हैं। सब का रेट फिक्स है। कलेक्टर के पोस्टिंग का तो ऑप्शन होता है। जो ज्यादा रेट देगा उसे वैसा जगह मिलता है।
**डॉ रमन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर है। सरकारी शराब का 40 प्रतिशत पैसा भूपेश बघेल के पास जमा हो रहा है। कोयला, पीडीएस का चावल, गोबर सबमें सरकार ने घोटाले किए हैं। हाल ही में महादेव एप के जरिए हजारों करोड़ का घोटाला सामने आया है। अब कांग्रेस की चार चिन्हारी चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार और लबारी है। बेमेतरा विधायक की तो चोरी की लीला ही अपरंपार है।
*उन्होंने कहा कि विकास 5 साल में धर्म का बार-बार अपमान हुआ है। चाहे वह कवर्धा की घटना हो या बीरमपुर की। डॉ रमन ने जो विकास कार्य कर दिया है उसे भूपेश बघेल की तीन पीढ़ियों तक नहीं कर पाएंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब के जीवन में सुखद परिवर्तन लाया है।
**विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि बीते 5 साल में केवल भ्रष्टाचार हुआ है। बेमेतरा जिला में हिंदू धर्म के साथ अत्याचार साक्षात है। लव जिहाद के चलते निर्दोष भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई, जिसमें आज तक गिरफ्तारी तक नहीं हो पाई है। भूपेश सरकार में हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलना तक मुश्किल हो गया है। जो छत्तीसगढ़ भाजपा शासन काल में शांति का टापू था वह आज अपराध का गढ़ बन गया। इस सरकार ने वादा खिलाफी करते हुए कर्ज माफी, धान के समर्थन मूल्य, बार दाने के पैसे जैसे अनेक मामलों में जनता को छला है।
*इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, अमित चिमनानी, संध्या परगनिहा, परमेश्वर वर्मा ,नरेन्द्र वर्मा, भीम वर्मा, पुष्पा साहू, विकास घरडे, विजय सिंहा, दीपेश साहू, ललिता साहू,प्रहलाद रजक, बलराम पटेल, मोंटी साहू, अजय तिवारी, छोटू साहू, यशवंत वर्मा, पोषण वर्मा ,हर्ष तिवारी, निशा चौबे ,योगेश वर्मा,राकेश मोहन शर्मा,विजय सुखवानी,संतोष वर्मा,युगल देवांगन,तारण राजपूत,निखिल साहू,विनय साहू धर्मेंद्र साहू,गोपी देवांगन,तुषार साहू,केशव साहू, पुण्यांश श्रीवास्तव,रामावतार साहू,शेखर देवांगन, दोहाई वर्मा, दिना साहू,अभिनव राजपूत,यशवंत लहरे,शिव साहू,लक्ष्मण यादव, साधे लाल, कमलेश वर्मा, गोलू कोसले,सहित जनसमूह उपस्थित रहे।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button