दर्दभरे 8 दिन बाद लौटी अल्हड़ मुस्कान, कल फिजां में फिर घुलेगा ‘बसपन का प्यार’…
रायपुर.
सहदेव को गंभीर रूप से घायल हालत में रायपुर लाया गया था. डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि चोट की वजह से सहदेव के सिर और आंखों के पास खून के थक्के जम गए थे. उसे फ्रैक्चर भी हुआ था, सहदेव के फ्रैक्चर का ऑपरेशन किया गया. अब वह बिल्कुल ठीक है, सहदेव को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. करीब 8 दिन पहले सुकमा में सहदेव अपने परिजनों के साथ बाइक से निकला था. बाइक पर 3 लोग सवार थे. सहदेव सबसे पीछे बैठा था. इस बीच शबरी नगर के पास अचानक बाइक का एक्सीडेंट हो गया. पीछे बैठने की वजह से हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आईं. आसपास मौजूद लोग उसे लेकर फौरन सुकमा जिला अस्पताल गए. सुकमा कलेक्टर और SP भी फौरन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर करवाया. सहदेव का गाना ‘बसपन का प्यार’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था. इस गाने में सहदेव बचपन को ‘बसपन’ कहते हैं. उनका यह भोला और मासूम अंदाज पब्लिक को बेहद पसंद आया था. कई नामी सेलिब्रिटी ने सहदेव के वीडियो को शेयर किया था. इसके बाद बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उनके साथ इस गाने का रीमिक्स तैयार किया था.




