अन्य राज्यों की

भैसों के बीच की लड़ाई को लेकर मालिकों के बीच हुई खूनी संघर्ष जमकर कुल्हाड़ी, डंडे चले, 14 लोग हुए घायल

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर के दुहिया में भैंसों के बीच लड़ाई होने से उनके मालिकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में जमकर कुल्हाड़ी, डंडे चले। इसमें एक ही परिवार के 11 लोग और दूसरे पक्ष के 3 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें तीन को कुल्हाड़ी लगी है। उनकी हालत गंभीर है। जख्मी परिवार इलाज के लिए भर्ती है। वही पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ कार्रवाई की है।

Also Read: CG Crime : शादी का झांसा देकर महीनों तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

दरअसल, बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम दुहिया में दो परिवार के मवेशियों के बीच लड़ाई खून खराबे की वजह बन गई। संघर्ष हरिसिंह बघेल और उनके पड़ोसी रामधन बघेल के परिवार के बीच हुआ। सुबह हरिंसिंह भैंस को चराने निकला था। रामवीर की भैंस भी घर के बाहर बंधी थी। दोनों सामने आईं तो लड़ने लग गई। रामवीर का कहना है कि उन्होंने हरिसिंह को टोक दिया। भैंस बांधकर ले जाते तो मवेशियों में लडाई नहीं होती। हरिसिंह को टोकना बुरा लगा उसने लाठी मारी और शोर मचाकर बेटे सतीश, नरेन्द्र संजू और पत्नी छोटी बाई को बुला लिया। यह लोग कुल्हाडी, डंडे और हसिंया लेकर आ गए, जो सामने आया उसे मारते गए।

MP News : हमले में चाचा राधेश्याम, भारतसिंह और उनकी पत्नी शीला गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रामधन, मुकेश, कल्लू, पार्वती, बदनसिंह, पूजा और नीतू जख्मी हो गए। घटना कर जानकारी मितले ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जयारोग अस्पताल भेजा। जहां पर तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button