भ्रम या सच! क्या बीन की धुन पर वाकई में नाचते हैं सांप? जानें क्या कहता है विज्ञान
Know The Truth Of Snake Dance on Bean:
बीन की धुन पर नहीं नाचती है नागिन
सच ये है कि नाग या नागिन के सपेरे की बीन की धुन पर नाचते वाली बात एक मिथ है. दरअसल, नागिन सपेरे की बीन की धुन पर नहीं नाचती क्योंकि सांप बहरे होते हैं. वो कुछ सुन नहीं सकते. तो फिर दिमाग में ये सवाल आता है कि अगर वे सुन नहीं सकते तो सपेरे के बीन बजाने पर नाचने कैसे लगते हैं? इस सवाल का जवाब है कि वे बीन की धुन पर नहीं नाचते, बल्कि सपेरा जब बीन बजाते हुए एक खास रिदम में उसे घुमाता है तो नाग या नागिन भी उस मूवमेंट को देखकर उसे फॉलो कर रहे होते हैं और हमें लगता है कि वे सपेरे के बीन की धुन पर नाच रहे हैं.
सांप के बीन पर नाचने को लेकर ये कहता है विज्ञान
इसके अलावा नाग या नागिन के नाचने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है. दरअसल, सपेरे की बीन में कांच के टुकड़े लगे होते हैं और जब उन पर रोशनी पड़ती है तो कांच चमकता है और वह चमक सांप की आंखों तक पहुंचती है. सपेरा जब सांप के काफी पास जाकर बीन बजाता है तो इस चमक से सांप थोड़ा डरता है और इसलिए खुद को बचाने के लिए वह घूमती हुई बीन की रिदम के साथ घूमता है.



