भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में अधिवक्ताओ को मिला भाजपा का साथ

पूर्व आ ए एस व भाजपा नेता ओ पी चौधरी,जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे

रायगढ़,जिला मुख्यालय में बीते एक पखवाड़े से राजश्व न्यायालयों में जारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं की लड़ाई को व्यापक जन समर्थन मिलने लगा है। प्रदेश और जिले भर से कई सगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर आ कर समर्थन दिया है।

इस क्रम में आज मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व आई ए एस ओ पी चौधरी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से धरना स्थल पर पैदल मार्च करते हुए पहुचे। रास्ते नहर भाजपाई कांग्रेस की भुपेश बघेल सरकार के विरुद्ध नारे बाजी करते रहे।

धरना स्थल पर पहुंच कर भाजपाइयों ने न केवल आंदोलन रत अधिवक्ताओं को समर्थन दिया,बल्कि भ्रष्टाचार के प्रतीक पुतले को दो-दो जूते भी मारे। आंदोलन को समर्थन देने के बाद भाजपा के प्रमुख नेताओं ने अपने विचार रखे। सबका यही कहना था कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार के मुखिया और मंत्री सरकारी कर्मचारियों को दबाव देकर राज्य में सरकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। ऐसा कृत्य विरोध के काबिल है। भाजपा के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार की हर लड़ाई को अपना समर्थन देते रहेंगे।

वही अधिवक्ताओं की लड़ाई ने अपना व्यापक असर दिखाना शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक यह प्रमानित जानाकारी मिली है कि विवाद का प्रमुख केंद्र रहे तहसीलदार सुनील अग्रवाल को शहर से हटाकर धर्मजयगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है। वही इस कार्यवाही को लेकर अधिकांश अधिवक्तागण नाखुश दिखे। उनका कहना है,कि महाभ्रष्ट और दुर्व्यवहारी तहसीलदार सुनील अग्रवाल को पूर्णतः बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। वे जहाँ रहते है वही विवाद होता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button