मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अचानक पहुंची जिला चिकित्सालय, गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार,जल्द व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

निरज साहू…सूरजपुर

[img-slider id="274450"]

सूरजपुर – कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अचानक आज सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंची। जहां अस्पताल की लचर व्यवस्था देखकर भड़क गईं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि शौचालय और कचरे को देखकर मंत्री को गुस्सा आ गया। साथ ही मंत्री ने अस्पताल में मरीजों से बातचीत कर हालचाल भी जाना ।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मरीजों से मिलने के दौरान ही उनकी नजर वहां पर पड़े कचरे और शौचालय में पसरी गंदगी पर पड़ी। इसके बाद मंत्री मैडम वहां से गुस्से में आई और मौके पर मौजूद डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने तत्काल सुधार करने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए।

अस्पताल की छत से टपक रहा पानी

इसके अलावा मंत्री लक्ष्मी अस्पताल की छत से टपकते पानी को देखा। उसे भी सुधारने को कहा। मंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं यहां एक मरीज को देखने के लिए आई थी, लेकिन यहां पर काफी अवस्थाएं हैं, जिसे सुधारने को कहा गया है। अगर सुधार नहीं होती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

निर्देश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी

मंत्री लक्ष्मी ने कहा कि जिला अस्पताल होने के नाते यहां आसपास के साथ पूरे जिले के मरीज आते हैं। यहां पर साफ-सफाई और इलाज सही होना चाहिए, ताकि उन्हें सभी सुविधाएं मिल सके। मंत्री लक्ष्मी ने कहा कि CMHO को निर्देश दिया है, अगर निर्देश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button