शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में तृतीय सेमेस्टर में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु किया जाएगा ऑनलाईन काउंसलिंग

प्रथम चरण 20 से 23 सितम्बर तक एवं द्वितीय चरण 06 से 7 अक्टूबर तक होगा काउंसलिंग

[img-slider id="274450"]

जशपुरनगर 19 सितम्बर 2022/प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा के तृतीय सेमेस्टर में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग आयोजित किया है। जिसके अंतर्गत प्रथम चरण 20 सितंबर से 23 सितम्बर 2022 तक एवं द्वितीय चरण 06 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2022 तक काउंसलिंग किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जो द्विवर्षीय आई.टी.आई. एवं 12वीं (गणित विषय के साथ) उत्तीर्ण हो वे काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इस हेतु अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु विभागीय वेबसाईट www.cgdteraipur.cgstate-gov.in अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button