मरकर भी अमर हो गए कल्याण सिंह, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मरने के बाद भी अमर हो गए हैं। जी दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यूपी सरकार ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। ऐलान करते हुए UP सरकार ने कहा है, ‘राज्य में 5 जिलों की एक-एक सड़क का नाम पूर्व सीएम के नाम पर रखा जाएगा।’ जी हाँ, हाल ही में राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह ऐलान किया है कि अयोध्या में राम मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा। अयोध्या के साथ ही लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर होगा।

आप सभी जानते ही हैं कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान कल्याण सिंह ने जो बलिदान दिया था वह कोई नहीं दे सकता। अब मंदिर आंदोलन में उनके उसी योगदान को देखते हुए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। जी दरअसल उस समय में राम मंदिर के लिए कल्याण सिंह ने सीएम की कुर्सी तक छोड़ दी थी और अब उनके इसी बलिदान के लिए सरकार ने उन्हें खास सम्मान दिया है। अब उत्तर प्रदेश में 5 जिलों की सड़कों का नाम अब उनके नाम पर रखा जाएगा। ऐसा अब यूपी की कई सड़कें कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जाएंगी।

आपको बता दें कि 9 दिसंबर साल 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिरा दिया गया था और उस समय कार सेवकों ने ढांचे को ध्वस्त किया था। उसी दौरान सीएम कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे और अपने आवास पर मौजूद थे। उन्होंने बाबरी विध्वंस की जिम्मेदारी लेते हुए CM पद से इस्तीफा दे दिया था और यही उनके जीवन की सबसे बड़ी घटना रही थी। उस समय राम भक्त कल्याण सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि अयोध्या में कार सेवकों पर गोली न चलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button