देश विदेश

मुंबई में पढ़ाई ना करने पर मां ने बच्चों को पीटा, नाराज पिता ने पत्नी को चाकू से गोदा

मुंबई में एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना वकोला इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि युवक ने जब देखा कि उसकी पत्नी पढ़ाई करने के लिए बच्चों को पीट रही है तब उसने अपनी पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया। वकोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा आरोपी युवक की पहचान 32 साल के अविनाश वार्पे के तौर पर हुई है। आरोपी ने घटना के कुछ देर बाद थाने में आत्मसमर्पण भी कर दिया।

पुलिस के मुताबिक अविनाश ने अपने दो बच्चों के सामने अपनी पत्नी को चाकू से गोदा। पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, डीएस स्वामी ने मीडिया को बताया, ‘हमने वार्पे को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या) के प्रयास के तहत गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर आगे की जांच जारी है।

Show More
Back to top button