
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
इन दिनों लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। गर्मी से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो रहे हैं। सूरज के सख्त तेवर से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लू के थपेड़े जनजीवन को झुलसा रहे हैं। अभी जून दूर है, लेकिन भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।
दोपहर में बाजारों और व्यस्त रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। गर्मी से लोगों के कंठ सूख रहे हैं। हर कोई बेहाल दिखाई दे रहा है। इस भीषण गर्मी में दोपहर के समय गर्म लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। रविवार को होने वाले लवन नगर के प्रसिद्ध सप्ताहिक बाजार भी सुनसान दिखाई दी। गर्मी से बचने के लिए हर कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेने पर मजबूर हैं। नगर के मार्गों बाजारों के साथ-साथ बस स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में कमी देखी जा रही है।
उधर, कहीं बिजली कट तो कहीं पेयजल से लोग बेहाल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात बेहद खराब है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। रविवार का तापमान अधिकतम 42.2 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल अभी गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं मिलने वाली है। जून तक भीषण गर्मी रहेगी।