छत्तीसगढ़न्यूज़

महात्मा गांधी की तस्वीर रख मनरेगा कर्मचारी बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर….. जब तक मांगे पूरा नही होगी तब तक चलेगा धरना प्रदर्शन….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

जशपुर बगीचा –
प्रदेश सरकार से अपने दो सूत्रीय एवं सरकार के घोषणा पत्र में रखे वायदों को पूरा करने महात्मा गांधी के तस्वीर रख जनपद मुख्यालय में अनिश्चित कालीन धरना में 4 अप्रैल से हड़ताल पर बैठे हैं।मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि सभी मनरेगा के कर्मचारियों को नियमित किया जाए एवं सिविल सेवा 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाए।अब मनरेगा संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देसानुर यह हड़ताल पूरे प्रदेश में हो रहा है। बगीचा मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को सही बताते हुए अब सचिव संघ का भी समर्थन मिला है। साथ ही इसी तारतम्य में बगीचा में बैठे मनरेगा कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले)के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर जिला प्रभारी एवं जनपद सदस्य बिपिन सिंह भी समर्थन में उतरे। बिपिन सिंह ने मनरेगा कर्मचारियों को कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में है सरकार के पास अपना पार्टी भी आप सभों की बात को रखेगी।अब पंचायतों में केवल मनरेगा के मजदूरी मुलक काम ही हो रहा है।इनके हड़ताल से निर्माण कार्यों पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। कब तक सरकार मनरेगा कर्मचारियों को तपती धूप में बैठने मजबूर करेगी और पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों में कार्यरत मजदूरों का हक मारेगी ये तो सरकार पर निर्भर है।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button